शैतान को नहीं रोक पाई योद्धा और बस्तर, 85 करोड़ पर पहुँची

मनोरंजन

‘शैतान’ सिनेमाघरों में खूब धमाल मचा रही है। अजय देवगन और आर माधवन की ये हॉरर थ्रिलर दर्शकों की भीड़ खींचने में कामयाब हो रही है। ‘शैतान’ के ट्रेलर रिलीज के बाद से इस फिल्म को लेकर ऑडियंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट थी और इसके थिएटर्स में दस्तक देने के बाद इसने गर्दा उड़ा दिया। ये फिल्म अपने बजट से ज्यादा कमाई कर चुकी है। विकास बहल के निर्देशन में बनी ‘शैतान’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाई हुई है. इस सुपरनैचुरल थ्रिलर को रिलीज हुए अब एक हफ्ता हो चुका है और इसने देश और दुनिया में धुआंधार कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 14.75 करोड़, दूसरे दिन 18.75 करोड़, तीसरे दिन 20.5 करोड़, चौथे दिन 7.25 करोड़, पाँचवें दिन 6.5 करोड़, छठे दिन 6.25 करोड़ और सातवें दिन 5.75 करोड़ का कारोबार किया। इसी के साथ फिल्म का एक हफ्ते का कलेक्शन 79.75 करोड़ रुपये हो गया है।

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘शैतान’ ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को 4.50 करोड़ का कारोबार किया है। इसी के साथ ‘शैतान’ के आठ दिनों की कुल कमाई अब 84.25 करोड़ रुपये हो गई है। ‘शैतान’ का डंका घरेलू बाजार में ही नहीं वर्ल्डवाइड भी खूब बज रहा है। इस हॉरर थ्रिलर फिल्म का क्रेज पूरी दुनिया पर छाया हुआ है। फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो ‘शैतान’ ने रिलीज के एक हफ्ते में 117.47 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और अब ये 120 करोड़ का आंकड़ा छूने से इंचभर दूर है। इसी के साथ ‘शैतान’ हॉरर जॉनर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *