गुरुग्राम। यूट्यूबर और बिग बॉस विजेता एल्विश यादव के खिलाफ गुरुग्राम सेक्टर 53 पीएस में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें वह कथित तौर पर एक व्यक्ति की पिटाई करते नजर आ रहे हैं।
जानें क्या है मामला-:
पॉपुलर यूट्यूबर और ‘बिग बॉस OTT 2’ के विनर एल्विश यादव के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। यह एक्शन यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न के वायरल वीडियो के बाद लिया गया है। वीडियो में एल्विश यादव 8-10 लोगों के साथ मिलकर पीटते नजर आ रहे थे। एल्विश के खिलाफ गुरुग्राम के सेक्टर 53 थाने में IPC की धारा 147, 149, 323, 506 के तहत FIR दर्ज की गई है।
मालूम हो कि Sagar Thakur ने X पर वीडियो शेयर कर Elvish Yadav पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी फुटेज शेयर किया था। इसमें एल्विश अपने गैंग के साथ मैक्सटर्न को पीटते दिख रहे हैं। इस वीडियो को देख यूजर्स भड़क गए थे और इस गुंडागर्दी के लिए एल्विश यादव के खिलाफ पुलिस एक्शन की मांग करने लगे थे।
मैक्सटर्न ने एल्विश यादव और मुनव्वर फारूकी का साथ वाला वीडियो X पर शेयर कर दिया। उन्होंने एल्विश का एक और पुराना वीडियो शेयर किया, जिस पर एल्विश ने उन्हें मिलने के लिए पूछा। मैक्सटर्न के मुताबिक, उन्होंने सोचा कि एल्विश मिलकर बात सुलझाना चाह रहे होंगे। पर जब वह स्टोर में पहुंचे तो एल्विश यादव ने 8-10 लड़कों के साथ मिलकर उन्हें बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। उनकी रीढ़ की हड्डी भी तोड़ने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी भी दी। मैक्सटर्न यानी सागर ठाकुर के मुताबिक, उन सभी ने शराब पी रखी थी, और वो गालियां भी दे रहे थे। यह घटना 8 मार्च की रात साढ़े 12 बजे की है।
