वर्ष की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बनी शैतान, इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

मनोरंजन

अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका स्टारर हॉरर फिल्म ‘शैतान’ 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। निर्देशक विकास बहल ने पहली बार किसी हॉरर फिल्म को निर्देशित किया है। अजय और माधवन की इस हॉरर फिल्म को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ था। फिल्म में आर माधवन के अभिनय ने दर्शकों को हैरान किया है। ‘शैतान’ की कहानी को दर्शकों और फिल्म क्रिटिक्स के बेहतरीन रिव्यू मिले हैं। ‘शैतान’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमानी शुरू कर दी है।

अजय देवगन और आर माधवन की ‘शैतान’ की कहानी दर्शकों को डराने में कामयाब साबित हुई। फिल्म में माधवन शैतान का निगेटिव रोल प्ले कर रहे हैं। फिल्म की कहानी कई जगहों पर आपको बेहद डराएगी तो कई जगहों पर आपको ऐसा लगेगा कि इस सीन की शायद फिल्म में जरूरत ही नहीं थी। इसे जबरदस्ती डाला गया है या न हो तो काम चल जाता। फिल्म ने एडवांस बुकिंग के साथ ही अपना जलवा दिखाया शुरू कर दिया था। ऐसे में इसने ओपनिंग कलेक्शन से हर किसी को हैरान किया है। Sacnilk की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘शैतान’ ने शुक्रवार को 14.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फाइनल आंकड़ों के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना हो। उम्मीद है कि फाइनल आंकड़े बेहतर होंगे। इस साल कई बड़ी फिल्मों ने पर्दे पर दस्तक दी है। यह सही है कि शैतान ने अपने विषय के लिहाज से तगड़ी ओपनिंग की है। हॉरर फिल्मों को अमूमन शुरूआत से ही कम दर्शक मिलते हैं। अपने पहले दिन के कारोबार के लिहाज से शैतान इस वर्ष की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है। इससे पहले ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की ‘फाइटर’ ने ओपनिंग डे पर 24.60 करोड़ की शानदार कमाई के साथ हर किसी को हैरान किया था। वहीं, ठीक अगले दिन इसकी कमाई में काफी उछाल देखने को मिला था। वहीं, ‘शैतान’ ने पहले दिन 14.50 करोड़ रुपये कमाते हुए ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ और ‘आर्टिकल 370’ को पीछे छोड़ दिया। ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने ओपनिंग डे पर 6.7 वहीं ‘आर्टिकल 370’ ने 5.9 करोड़ का कलेक्शन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *