सपा को बड़ा झटका, राज्यसभा वोटिंग से पहले मनोज पांडे का इस्तीफा, जॉइन करेंगे बीजेपी

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ : राज्यसभा में वोटिंग के पहले समाजवादी पार्टी को एक और झटका। पार्टी के विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक मनोज पांडे ने पद से इस्तीफा दे दिया। मनोज पांडे भी पिछले दो दिनों से अपनी पार्टी के संपर्क में नहीं थे। मनोज पांडे रायबरेली के ऊंचाहार से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं। मनोज पांडेय अब बीजेपी प्रत्याशी को वोट करेंगे।

इसी बीच ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया है की, समाजवादी पार्टी में बड़े पैमाने पर क्रॉस वोटिंग हुई है। उन्होंने कहा कि, उम्मीद से ज्यादा वोट से बीजेपी प्रत्याशी जीतेगा।

बता दें कि, बीजेपी ने अपने आठवें उम्मीदवार के रूप में संजय सेठ मैदान उतारा है। सपा से जया बच्चन,रामजी लाल सुमन,आलोक रंजन प्रत्याशी मैदान में है। सपा के पास प्रथम वरीयता के 34 विधायकों के वोट हैं। बीजेपी के पास प्रथम वरीयता के 29 विधायकों के वोट है। क्रॉस वोटिंग के बिना BJP के 8वें प्रत्याशी की जीत आसान नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *