मनोरंजन जगत से एक बार फिर से दुखद समाचार सामने आया है। मशहूर डायरेक्टर कुमार शाहनी का निधन हो गया। ‘माया दर्पण’ और ‘तरंग’ जैसी फिल्में बनाने वाले शाहनी अब इस दुनिया में नहीं रहे। वे 83 साल के थे। अभी तक उनकी मौत की वजह सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
शाहनी एक एजुकेटर और लेखक भी थे। उन्होंने निर्मल वर्मा की कहानी पर आधारित ‘माया दर्पण’ बनाई थी। इसे नेशनल फिल्म अवार्ड भी मिल चुका है। उन्होंने कई किताब भी लिखी है। उनका जन्म 7 दिसंबर 1940 को लरकाना में हुआ था। उन्होंने पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट से ग्रेजुएशन पूरी की। शाहनी ने साल 1989 में ‘ख्याल गाथा’ बनाई थी।
साल 1997 में शाहनी ने रवीन्द्रनाथ टैगोर के उपन्यास ‘चार अध्याय’ पर फिल्म बनाई थी। शाहनी बाद में फ्रांस गए और फिल्ममेकर रॉबर्ट ब्रेसन को उनकी फिल्म ‘यूने फेम डूस’ में सहायता की। बता दें कि वो ऋत्विक घटक और रॉबर्ट ब्रेसन को अपना गुरु मानते थे। उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में एक्ट्रेस सुहानी भटनागर, एक्टर ऋतुराज सिंह और मशहूर प्रजेंटर अमीन सयानी भी दुनिया को अलविदा कह चुके हैं।