अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले-राजा भैया साथ आना चाहते हैं तो उनका स्वागत है

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ : लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव कांग्रेस के साथ-साथ अन्य राजनीतिक दलों को साधने में लगे हुए हैं. इसी कड़ी में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी प्रमुख और विधायक राजा भैया को लेकर उन्होंने बड़ा बयान दिया है. अखिलेश यादव ने कहा कि अगर राजा भैया साथ आना चाहते हैं तो उनका स्वागत है. बता दें कि बीते कुछ समय से अखिलेश यादव और राजा भैया के बीच दूरी बनी हुई है.

बता दें कि भाजपा और सपा दोनों ही राजा भैया को अपने पाले में करने की कोशिश कर रहे हैं. करीब 2 दिन पहले यूपी के सपा अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने जनसत्ता दल लोकतांत्रिक प्रमुख रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया से मुलाकात की थी. उन्होंने फोन पर अखिलेश यादव की राजा भैया से बात भी कराई थी. इसके अगले दिन यूपी के भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और योगी सरकार में मंत्री जेपीएस राठौर राजा भैया से मुलाकात करने पहुंचे.

अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनावों के लिए राजा भैया की पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा, ‘अगर राजा भैया हमारे साथ आना चाहें तो उनका स्वागत है. वैसे भी बीजेपी अपने सभी गठबंधन सहयोगियों को 2-2 मंत्री पदों का वादा किया है. कैसे देंगे सभी को 2-2 सीट? जो मंत्री नहीं बनेंगे वे नाराज होंगे और हम उनका समर्थन ले लेंगे.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *