सत्तालोलुप आरएलडी के जयंत बने किसानों के लिए भिभीषण। सुनील सिंह-लोकदल

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ। लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह गुरुवार को लखनऊ स्थित लोक दल के केंद्रीय कार्यालय 8 माल एवेन्यू मे आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि देश का किसान अपना हक माँगने के लिये जब दिल्ली कूच किया तो केंद्र और राज्य की सरकारें किसानों को रोकने के लिये आशू गैस,लाठी चार्ज और गोली का बल पुर्वक प्रयोग कर घायल कर के लहू बहा दिया। कई दौर की हुई वार्ता के बाद भी सी टू प्लस फिफ्टी फार्मूला और स्वामी नाथन की रिपोर्ट को आज तक लागू नही किया। जिससे यह साबित होता है कि केंद्र सरकार किसान बिरोधी है।

उन्होने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी को केंद्र सरकार ने जो भारत रत्न दिया है चौधरी साहब उस भारत रत्न से भी बहुत बड़े रत्न थे। जो गाँव की घास,फूस की मिट्टी में में जन्म लेकर गरीब व किसानों का तारणहार बने। गाँव व गरीब के लिये जीवन समर्पित करते हुये किसानों का मसीहा बने। उन्होने स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी से लेकर प्रधानमंत्री तक का सफर तय किया। वे चौधरी चरण सिंह ही थे जिन्होने देश में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे पहले आवाज बुलंद की और आह्वान किया था कि भ्रष्टाचार का अंत ही, देश को आगे ले जा सकता है।

उन्होने कहा कि आज देश और विभिन्न राज्यो की सरकारें भ्रष्टाचार में आकन्ठ डूबी हुई है। जन हित की सरकारी योजनाएं ओट बैक को बचाने तक सिमट कर रह गई है। सत्तालोलुप आरएलडी के जयंत चौधरी शौदागर बन गए है। वे किसानो के दुश्मन बन कर अब भिभीषण की भूमिका में देखे जा रहे है।

1980 मे जिस लोक दल की स्थापना चौधरी चरण सिंह ने की थी उस विचारधारा को सहेज कर किसानों के हक हकूक की लड़ाई लड़ने का काम लोकदल कर रहा है।

पत्रकार वार्ता में प्रमुख रुप से राष्ट्रीय प्रवक्ता जयराम पान्डेय जी भी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *