राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुँची उन्नाव

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

उन्नाव। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर उन्नाव पहुंचे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओ ने कई जगहों पर उनका स्वागत किया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरती बाजपेयी ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा बुधवार को लखनऊ के बनी से उन्नाव जिले की सीमा में प्रवेश कर गई। यात्रा का सोहरामऊ, नवाबगंज टोल टैक्स, दही चौकी व उन्नाव बाईपास पर स्वागत किया गया।

राहुल गांधी खुली जीप में नजर आए। यात्रा लखनऊ-कानपुर नेशनल हाईवे से होकर उन्नाव शहर के अंदर से होते हुए कानपुर सीमा में प्रवेश करेगी। इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *