सेंट मीराज इंटर कॉलेज, हिन्द नगर,लखनऊ का वार्षिकोत्सव रविन्द्रालय,चारबाग में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

कल दिनाँक 17-02-2024 को सेंट मीराज इंटर कॉलेज, हिन्द नगर,लखनऊ का वार्षिकोत्सव रविन्द्रालय,चारबाग में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय की ही भूतपूर्व छात्रा डॉ रतिप्रभा (के.जी.एम.सी.),धीरज,हिमांशु श्रीवास्तव, प्रदीप,ओमप्रकाश जोशी,राणा संग्राम सिंह,ललिता मिश्रा,सरिता पाल, नीतू सिंह,अंशू वर्मा,सदफ खान सहित 50 अन्य भूतपूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया साथ ही विद्यालय के अन्य भूतपूर्व छात्रों को भी सम्मानित किया गया।

विद्यालय के कक्षा-12 के छात्रों प्रभात पटेल,उज्ज्वल शर्मा,सुमित कुमार,इमनाज अहमद के द्वारा बनाये गए ड्रोन की भी सभी ने सराहना की।
विद्यालय प्रबंधन ने प्रतिवर्ष की भाँति कक्षा-10 की टॉपर अर्पिता सिंह की माता को माँ का सम्मान मुहिम के तहत माँ को उनके वजन के अनुसार फलों से तौला गया।विद्यालय की यह प्रक्रिया बहुत सराहनीय रही।
इससे हर बच्चे में अपनी माँ को सम्मान देने की ललक होती है।

विद्यालय के प्रबंधक विनोद रतड़ा जी ने अभिवावकों को सम्बोधित करते हुए बच्चों को समय से स्कूल पहुँचने और प्रतिदिन अभिवावकों के द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित करने की बात कही।
विद्यालय की निदेशिका रिद्धिमा रतड़ा ने भी सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि किस तरह से हमें अपने बच्चे को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। साथ ही उन्होंने प्रोग्राम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों का भी मनोबल बढ़ाया।

कार्यक्रम में आये आगंतुकों ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गए होली कार्यक्रम, घर मोरे परदेशिया,ईद मुबाकर,भोलेनाथ के साथी,आरम्भ है प्रचंड आदि कार्यक्रमों की बहुत सराहना की।
विद्यालय के सभी शिक्षकों ने भी कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *