पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, इस बार NDA को पिछली बार से ज्यादा संख्या में सीटें मिलेंगी, हमें पूरा भरोसा है।
नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला और RLD प्रमुख जयंत चौधरी के INDIA गठबंधन से दूर होने पर बिहार CM नीतीश कुमार ने कहा, हमने तो बहुत कोशिश की थी… हम नाम भी दूसरा दे रहे थे। यह(INDIA गठबंधन) तो वैसे भी खत्म हो गया था… हम बिहार के हित में काम करते रहेंगे
RJD प्रमुख लालू यादव के ‘दरवाजा खुला है’ वाले बयान पर नीतीश कुमार ने कहा, कौन क्या बोलता है उसके चक्कर में मत आइए। हम सब एक साथ हो गए हैं, जैसे पहले थे। जो गड़बड़ी हुई है उसकी जांच होगी… चीजें ठीक नहीं चल रही थीं, इसलिए हमने उन्हें (RJD) छोड़ दिया।
