दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अंडर कंस्ट्रक्शन पंडाल गिरने से 8 से अधिक लोग घायल

टॉप न्यूज़ देश

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से हादसे की खबर सामने आई है। यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के गेट- नंबर 2 के पास पंडाल गिर गया है। इस हादसे में आठ लोग जख्मी हुए है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मलबे में कई लोगों के दबने की आंशका है, राहत की बात यह है कि हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है। वहीं मौके पर फायर बिग्रेड की 2 गाड़ियां मौजूद है।

दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शनिवार सुबह ढह गई, मलबे से दो लोगों को निकाला गया है।

दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग ने घटना की जानकारी साझा करते हुए कहा कि जेएनयू स्टेडियम में एक अस्थायी संरचना के गिरने के बारे में सूचना मिली है।

उन्होंने बताया, “अब तक दो लोगों को निकाला जा चुका है और वह सुरक्षित हैं, मौके पर बचाव दल मौजूद हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *