कैटरीना कैफ ने अभिनय में एक ऊंचा मुकाम हासिल कर लिया है। अभिनय जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल होने के बाद अब कैटरीना कैफ क्रिकेट के मैदान पर अपनी स्टार पावर दिखाने को तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैटरीना कैफ को आईपीएल (IPL) की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपना ब्रांड एंबेसडर चुन लिया है। इसके साथ ही सीएसके की टीम ने अपनी जर्सी का लोगो भी बदल दिया है।
अपने काम और स्टारडम के चलते कैटरीना कैफ कई और ब्रांड्स को प्रमोट कर चुकी हैं। कैटरीना साल 2017 में लेंसकार्ट की ब्रांड एंबेसडर बनीं थीं। साल 2009 में पैंटीन शैंपू की ब्रांड एंबेसडर बनीं थीं। वहीं, मेडिमिक्स, इमामी, ट्रॉपिकाना, शुगर फ्री जैसे कई ब्रांड्स के साथ एक्ट्रेस जुड़ चुकी हैं। वहीं, साल 2023 में एतिहाद एयरवेज के साथ में जुड़ने से पहले एक्ट्रेस साल 2010 में भी इस एयरलाइन से जुड़ीं थीं।
