मुनव्वर फारूकी बने Bigg Boss 17 विजेता, चौथे नंबर पर अंकिता लोखंडे

मनोरंजन

मुंबई : कॉमेडियन मुन्नवर फारुकी ने बिग बॉस के 17वां सीजन का खिताब जीत लिया है. रविवार देर रात को विजेता का ऐलान किया गया. वहीं अभिषेक कुमार फर्स्ट रनर अप रहे. बिग बॉस-17 का फिनाले करीब 6 घंटे तक चला है. बिग बॉस का खिताब जीतने के बाद मुनव्वर को बिग बॉस की ट्रॉफी, 50 लाख रुपये और एक शानदारी गाड़ी इनाम के तौर पर मिला है.

इससे पहले फिनाले के दौरान अभिषेक कुमार और मुनव्वर फारूकी बिग बॉस 17 के घर में रहते हुए भावुक हो गए. वहीं तीसरे नंबर पर मन्नारा चोपड़ा थीं. शो में सबसे चौंकाने वाला एविक्शन अंकिता लोखंडे का रहा. वह चौथे नंबर पर रहीं. शो के फिनाले के आखिर में सलमान खान ने मुनव्वर का हाथ उठाया और उन्हें विजेता घोषित किया.

फिनाले में कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी हिस्सा लिया. इस दौरान अजय देवगन, आर माधवन, माधुरी दीक्षित, सुनील शेट्टी, कॉमेडियन कृष्णा, सना रईस खान, कॉमेडियन भारती, अरबाज खान और सोहेल खान भी मौजूद रहे. शो के फिनाले में 5 कंटेस्टेंट्स बचे हुए थे. जिनमें से धीरे-धीरे सभी बाहर होते गए. अंकिता लोखंडे ने बिग बॉस के 17वें सीजन में खूब लाइमलाइट बटोरी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *