आज के सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत अपने आप को पर्यावरण की दिशा में समर्पित करने वाले कृष्णानंद राय के भगवान राम पर गए बहुत ही मनमोहक और सुंदर भजन के साथ हुई।

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

आज के सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत अपने आप को पर्यावरण की दिशा में समर्पित करने वाले कृष्णानंद राय के भगवान राम पर गए बहुत ही मनमोहक और सुंदर भजन के साथ हुई। इसी कड़ी को आगे बढ़ते हुए राइजिंग डांस अकैडमी द्वारा राम कथा एवं महाभारत का बहुत ही सुंदर चित्रण प्रस्तुत किया गया। महाभारत कथा अखिल, ध्रुव शुक्ल द्वारा एवं राम कथा वैष्णवी, श्रद्धा, स्तुति द्वारा प्रस्तुत किया गया। पूरा महोत्सव भगवान राम को समर्पित रहा। कलाकारों द्वारा ‘सजा दो घर को गुलशन से’, ‘राम आएंगे नगरी हो अयोध्या सी’, ‘सांसों की माला’ जिसको गाया गया शुभम पांडे द्वारा, वाद यंत्रों पर उत्कर्ष शर्मा और वेद तिवारी रहे।

 

भारत हस्तशिल्प महोत्सव 2024 जो प्रभु राम को समर्पित महोत्सव है, सांस्कृतिक संध्या पर श्यामसुंदर जमुना दीन इंटर कॉलेज से प्रियांशी, आर्यन सिंह एवं अंजली सिंह नृत्य एवं गायन की बेहतरीन प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए हर्षित पाठक द्वारा ‘ मेरे घर राम आए हैं’ गाया गया और रजनी द्वारा ‘लगन तुमसे लगा बैठी’ बहुत पसंद किया गया।

 

भारत हस्तशिल्प 2024 महोत्सव में झूले पर बच्चों ने खूब मौज मस्ती की और फूड जोन में एक से एक लजीज व्यंजन का दर्शकों ने लिफ्ट उठाया। फर्नीचर और कारपेट की दुकानों पर अच्छी भीड़ देखने को मिली।

 

भारत हस्तशिल्प महोत्सव 2024 की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और एन. बी. सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद सक्सेना ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *