इंफाल : मणिपुर में महीनों बाद फिर हिंसा की आग फिर फैलती जा रही है. बीते दिन यहां गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में मैतेई समुदाय के पांच लोग की मौत से माहौल काफी बिगड़ गए है. बुधवार को भी सशस्त्र हमलावरों के हमले में दो पुलिसकर्मी की मौत से हड़कंप मच गया
मणिपुर के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने कहा कि म्यांमार की सीमा पर स्थित मोरे शहर में पुलिस कर्मियों पर बुधवार को हुए हमले से पहले, एक खुफिया रिपोर्ट में बताया गया था कि बर्मा से आए सुरक्षाबलों सहित विद्रोही सुरक्षाबलों पर हमला कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि घटना में विदेशी दलों की संलिप्तता के संबंध में अभी भी कोई सबूत नहीं है.
गुरुवार को मैतेई बहुल और कुकी बहुल जिलों की सीमा पर अलग-अलग इलाकों में गोलीबारी हुई, जिसके परिणामस्वरूप दो अलग-अलग घटनाओं में कम से कम पांच मैतेई मारे गए. पुलिस के अनुसार, बुधवार देर रात इंफाल पश्चिम और कांगपोकपी जिले की सीमा पर कांगचुप में हथियारबंद बदमाशों की गोलीबारी में मारे जाने की आशंका के बीच एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया. बिष्णुपुर जिले में हुई गोलीबारी की एक अलग घटना में चार लोगों की मौत हो गई.
