स्लग-राजनीति में जाएंगे फिल्मी परदे के अटल पंकज त्रिपाठी ने एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में खोले दिल के राज

उत्तर प्रदेश मनोरंजन राज्य लखनऊ शहर

एंकर-लखनऊ: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर पंकज त्रिपाठी अपनी अपकमिंग फिल्म में अटल हूं के प्रमोशन में जुटे हुए हैं. इसी को लेकर वह गुरुवार को राजधानी लखनऊ पहुंचे. जहां पंकज त्रिपाठी ने मीडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत की. कहा कि अयोध्या में मंदिर के उद्घाटन के बाद वह पूरे परिवार के साथ रामलला के दर्शन करने जाएंगे. पंकज त्रिपाठी ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर बनी फिल्म में अटल हूं’ में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाया है।चैलेंज था अटल का किरदार निभाना

पंकज त्रिपाठी ने कहा कि अटल का किरदार निभाना उनके लिए बहुत बड़ा चैलेंज था. डर भी लग रहा था लेकिन उनके बारे में पूरा अध्ययन करके मुश्किल किरदार को निभाया है, उम्मीद है यह सबको पसंद आएगा. उन्होंने कहा कि जब फिल्म की शूटिंग चल रही थी. तभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर फिल्म साथ में देखने की बात कही थी, अगर वह समय देंगे तो सब साथ में देखेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *