चैट शो कॉफी विद करण 8 में नीतू कपूर और जीनत अमान ने शिरकत की। दोनों ने पूरे शो के दौरान करण जौहर के साथ मिलकर खूब मस्ती की और अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े खुलासे किए। नीतू कपूर ने बताया की उनकी और उनकी बहू आलिया भट्ट की बहुत लड़ाई होती रहती है। इतना ही नहीं, उन्होंने इस लड़ाई के पीछे की वजह भी बताई। आइए जानते हैं क्या बोलीं नीतू कपूर। इस वजह से होती है लड़ाई
करण जौहर ने नीतू कपूर को राहा की बधाई दी। राहा का नाम सुनते ही नीतू कपूर ने अपनी पोती के बारे में बात करना शुरू कर दिया। नीतू ने बताया कि राहा की वजह से उनकी, आलिया और सोनी राजदान दोनों से बहुत लड़ाई होती है। लड़ाई की वजह बताते हुए नीतू ने कहा, ‘बच्ची बड़ी हो रही है ऐसे में मैं राहा को पापा बोलना सिखाती हूं। लेकिन, सोनी कहती है कि नहीं! वो पहले मम्मा बोलेगी।’ करण, नीतू की बातें सुनकर हंसने लगते हैं।
राहा ने पहली बार बोला ये शब्द
नीतू कपूर ने आगे बताया कि राहा ने पहला शब्द मम्मा बोला। नीतू बोलीं, “जब आलिया ने मुझे बताया कि राहा ने मम्मा बोला तब मैंने कहा, नहीं! उसने मम्मा नहीं बोला है। उसने मम-मम कहा है तो ज्यादा खुश मत हो।” नीतू ने ये भी बताया कि राहा इस वक्त मम्मा के साथ-साथ दा-दा भी बोलती है। राहा के नाम के बारे में बात करते हुए नीतू ने कहा, “मुझे लगता है कि ये नाम उस पर बिल्कुल फिट बैठता है। क्योंकि जब भी मैं उसे देखती हूं न तो मुझे बहुत सुकून मिलता है। भगवान ने उसे बहुत सुंदर और बहुत प्यारा चेहरा दिया है।”
