पीएम मोदी ने अवध वासियों की दी सौगात, 2 अमृत भारत और 6 वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, स्टेशन का किया उद्घाटन

उत्तर प्रदेश कानपूर गोरखपुर राज्य लखनऊ वाराणसी शहर

लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे हैं. इस दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत किया. इसके बाद पीएम मोदी अपने तय कार्यक्रम के तहत रोड शो करते हुए अयोध्या धाम जंक्शन का उद्घाटन करने पहुंचे. गौरतलब है पीएम मोदी के दौरे को देखते अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं. शासन-प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है.

पीएम मोदी के रोड शो के दौरान रोड के दोनों तरफ समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली लोग अपनी घरों, छतों और बालकनी से पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए नजर गड़ाए रहे. इस भीषण ठंड के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी ने भी लोगों निराश नहीं किया और खुली गाड़ी में लोगों का अभिवादन करते हुए नजर आए. इसके बाद पीएम मोदी अयोध्या धाम जंक्शन पहुंच और वहां उन्होंने स्टेशन का उद्घाटन किया और 8 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई.

पीएम मोदी ने जिन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई, उनमें 6 वंदे भारत और 2 अमृत भारत ट्रेनें शामिल हैं. बात दें, एक अमृत भारत ट्रेन अयोध्या से दरभंगा के बीच और दूसरी मालदा टाउन-सर एम.विश्वेश्वरैया टर्मिनस (बेंगलुरु) के बीच चलेगी. वहीं, वंदे भारत ट्रेनों की बात करें तो पीएम मोदी ने श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, कोयंबटूर-बैंगलोर कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस, मैंगलोर-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस, जालना-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस और अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल को हरी झंडी दिखाई.

दरभंगा और आनंद विहार के बीच सप्ताह में दो दिन चलेगी अमृत भारत ट्रेन
01 जनवरी 2024 से गाड़ी संख्या 15557/15558 दरभंगा-आनंद विहार-दरभंगा अमृत भारत ट्रेन का परिचालन नियमित रूप से किया जायेगा. यह ट्रेन दरभंगा और आनंद विहार के बीच सप्ताह में दो दिन चलेगी. दरभंगा से यह सोमवार और गुरुवार को तो आनंद विहार से मंगलवार एवं शुक्रवार को चलेगी. 01 जनवरी 2024 से गाड़ी संख्या 15557 दरभंगा-आनंद विहार अमृत भारत ट्रेन दरभंगा से 15.00 बजे खुलकर अगले दिन 02.30 बजे अयोध्या धाम रुकते हुए 12.35 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी संख्या 15558 आनंद विहार-दरभंगा अमृत भारत ट्रेन आनंद विहार से 15.10 बजे खुलकर अगले दिन 01.10 बजे अयोध्या धाम रुकते हुए 11.50 बजे दरभंगा पहुंचेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *