रांची में पोल से टकराई तेज रफ्तार कार, चार युवकों की मौत

देश

रांची। रांची में बुधवार-गुरुवार की रात भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। इनमें से तीन युवक रांची के बरियातू और एक अन्य ओरमांझी का निवासी है।

हादसा बूटी मोड़ के पास तब हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पोल में टक्कर मारने के बाद पलट गई।

कार में चार युवक सवार थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

चारों को किसी तरह कार से बाहर निकालकर हॉस्पिटल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

हादसे की खबर फैलते ही बरियातू इलाके के सैकड़ों लोग हॉस्पिटल पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतकों में आमिर, अफरोज, विक्की एवं एक अन्य हैं। इन सभी की उम्र 25 वर्ष के आसपास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *