सविनय निवेदन है कि आयोजक ह्यूमन वेलफेयर सोसायटी (रजि0) लखनऊ द्वारा उत्तर- प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ प्रकाशनार्थ अनुदान स्वीकृत कृति एम0 अली ‘मदहोश’ कृत “कला ठड्ढे नौटंकी व नुक्कड़ नाटक संग्रह” का विमोचन व नौटंकी संगोष्ठी व पुरस्कार वितरण समारोह दिनांक 27 दिसम्बर 2023 को 02 बजे अप्रान प्रेस क्लब हजरतगंज लखनऊ में रामनारायण साहू (पूर्व राज्यसभा सांसद) ने मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर प्रारम्भ किया। मुख्य अतिथि अरविन्द कुमार कुशवाह एडवोकेट (अध्यक्ष सेन्टल बार एसोसिएशन लखनऊ) विशिष्ट अतिथिगण, डॉ० अमिता दूबे (प्रधान सम्पादक उ० प्र० हिन्दी संस्थान ) एस० एन० लाल (वरिष्ठ साहित्यकार) शक्ति मिश्रा (वरिष्ठ रंगकर्मी) दबीर सिद्दीकी (सचिव थियेटर एण्ड फिल्म वेलफेयर एसोसियशन) दिलीप साहू (वरिष्ठ नेता भाजपा) संजय गुलाटी (निदेशक सागर इन्फोसिस्टम एण्ड क०) राजेन्द्र कुमार शर्मा (पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष ल० बा० एसोसिएशन ) व कुमारी निदा फात्मा (कार्यक्रम अध्यक्ष) ने एम० अली मदहोश की कृति कला ठड्ढे का विमोचन किया। मुख्य अतिथि नें श्री राम किशोर नाग को नाट्यकला प्रोत्साहन सम्मान स्वर्गीय अभिषेक उर्फ सेठ नवाबी को नौटंकी कला प्रोत्साहन सम्मान व नकद दो हजार रूपया मराणोपरान्त प्रदान किया ( नवयुवक कलाकार सेठनवाबी की इस वर्ष मूर्ती विसर्जन करते समय पानी में खूबकर मृत्यु हो गई है।) ज्योति राजपूत एडवोकेट को निःस्वार्थ सेवा के लिए मदर टेरेसा सम्मान (दीन दुखियों को अस्पताल पहुंचाकर उनकी देखभाल करती हैं।) सरवत तकी को उर्दू-हिन्दी प्रचार प्रसार सम्मान। रूमान को निःस्वार्थ सेवा के लिए समाज सेवा सम्मान से स्मृति-पत्र व स्मृति चिन्ह देकर एंव कमरखान, संगीता, गिरिराज किशोर को नाटय कला प्रोत्साहन के लिए सम्मान पत्र से विशिष्ट अतिथियों ने सम्मानित किया। सभी उपस्थित आये अथितियों को स्मृति पत्र एव स्मृति चिन्ह भेंट किये गये।
नौटंकी संगोष्ठी में सभी ने अपने विचार रखे व उत्तर प्रदेश की लोक कला नौटंकी के लुप्त होने पर चिन्ता व्यक्त करते हुए सरकार से इसे बचाने के लिए विशेष ध्यान देने की मांग की है। संगोष्ठी में बोलते हुए मुख्य अथिति अरविन्द कुमार कुशवाह एडवोकेट में एम० अली मदहोश एडवोकेट की सरहना करते हुए कहा कि नौटंकी जैसी विधा को बचाने के लिए मदहोश निरन्तर प्रयास करके अच्छी रचनाएं कर रहे है।

सभी लोगो को उनकी सहायता करनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही निदा फात्मा नें कहा कि नौटंकी व नाट्य कला के प्रचार प्रसार व नये लेखको को प्रोत्साहन देने के लिए ह्यूमन वेलफेयर सोसायटी कटिबद्ध है। हम कुछ नया करके दिखाने के लिए निरन्तर कार्यकर रहे है। सरकार को हमारी सहायता करनी चाहिए। सोसायटी के अध्यक्ष एम अली मदहोश कृत दोहा सोरठा छंद पर आधारित पुस्तक कला ठड्ढे नौटंकी व नुक्कड़ नाटक संग्रह” में दो नौटंकियां ‘कला ठड्ढे’ व ‘नारी के रूपक’ व दो नुक्कड़ नाटक ‘तिरंगा मेरा मान सम्मान है’ ‘चलरंग के चिनमंच का संकलन है। सत्र 2023 2024 में पुस्तक को उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा प्रकाशनार्थ अनुदान दिया गया है।
