हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग में एक एएसआई ने तबतातोड़ गोलियां बरसा दी है. इस घटना के पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि ASI ने नशे की हालत में 28 राउंड फायरिंग कर दहशत का माहौल बना दिया. मामला हजारीबाग स्थित पुलिस लाइन का है. फायरिंग करने वाले ASI का नाम बृजनंदन है.
बता दें कि एएसआई बृजनंदन के फायरिंग के बाद कई जवान वहां से भाग गए. इसके बाद बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर पुलिसकर्मियों ने किसी तरह बृजनंदन को पकड़ा. जानकारी के मुताबिक सोमवार देर शाम पुलिस लाइन में शराब के नशे में एक एसआई ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से 28 राउंड फायरिंग की.
पुलिसकर्मी के इस तरह फायरिंग करने से वहांअफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि एसआई बृजनंदन पीसीआर ड्यूटी में थे. शाम सात 7 बजे ड्यूटी कर वापस पुलिस लाइन आने के बाद वो बैरक में ही थे. इसके बाद रात करीब आठ बजे पुलिस लाइन की सड़क पर निकल कर उन्होंने करीब 6 राउंड गोलियां हवा में दाग दी.
इधर, गोली की आवाज सुनकर पुलिस लाइन में रह रहे जवानों में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है. एएसआई को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है. वहीं हजारीबाग एसपी मनोज रत्न चौथे ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तत्काल प्रभाव से एएसआई को सस्पेंड कर दिया गया है. एफआईआर दर्ज करने के बाद एएसआई को जेल भी भेजा जा रहा है.
