एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी बिजनेसमैन जयदेव और रोमिला श्रॉफ की बेटी मॉडल व फैशन डिजाइनर तानिया श्रॉफ के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। हालांकि अब खबरें सामने आई हैं कि दोनों अलग हो गए हैं। ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक वे 11 साल की डेटिंग के बाद अलग हो गए। उनका ब्रेकअप डेढ़ महीने पहले हुआ था। कपल के एक करीबी सूत्र ने कहा कि यह 11 साल पुराने रिश्ते का अंत है। पिछले महीने ही उनका ब्रेकअप हो गया था।
वे फिलहाल सिंगल हैं और आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। वे बचपन के दोस्त थे और एक ही स्कूल में पढ़ते थे। उनकी शुरू से ही एक-दूसरे के साथ अच्छी बॉन्डिंग थी। उनके प्यारभरे पलों की झलकियां उनके इंस्टा अकाउंट्स पर साफ देखने को मिलती हैं। वैसे अभी तक न तो तानिया और न ही अहान ने ब्रेकअप के दावों की पुष्टि या खंडन किया है। उन्होंने अभी एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो नहीं किया है और उनके प्यार भरे समय की तस्वीरें भी उस पर मौजूद हैं।
बता दें कि करीब दो साल पहले 2 दिसंबर 2021 को अहान की पहली फिल्म ‘तड़प’ के प्रीमियर के दौरान तानिया को शेट्टी फैमिली के साथ देखा गया था। अहान ने एक दफा एक मीडिया हाउस के साथ बातचीत में तानिया के साथ शादी की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा था कि अभी उनका फोकस काम है। जब लगेगा कि निजी जीवन के बारे में कुछ कहना है, तो वे इसे छिपाएंगे नहीं।
