शूटिंग पर वापस लौटी एक्ट्रेस छवि मित्तल, इस गंभीर बीमारी को दी मात

मनोरंजन

मुंबई : टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल पिछले दिनों एक गंभीर बीमारी को लेकर चर्चा में थीं. एक्ट्रेस ने 2022 में खुलासा किया था कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हुआ है. यह अर्ली स्टेज का कैंसर था, जिसे मात देने के लिए छवि को कीमोथैरिपी से गुजरना पड़ा. कैंसर से लंबी जंग लड़ने के बाद अब छवि ठीक हो चुकी हैं. नॉर्मल लाइफ में वापस आते ही छवि अपने काम को भी समय दे रही हैं.

लेकिन इस बीच अभिनेत्री का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने उनके फैंस को फिर चिंता में डाल दिया है. एक्ट्रेस ने ये वीडियो खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो में छवि मित्तल को अपने शूट की तैयारी करते देखा जा सकता है. इसी बीच उनके बालों में आग लग गई. हालांकि, वहां मौजूद टीवी एक्टर करण ग्रोवर ने जल्दी ही आग बुझा दी और एक्ट्रेस के साथ बड़ा हादसा होते-होते रह गया. क्योंकि, कैमरा ऑन था ये पूरा हादसा कैमरे में कैद हो गया, जिसे अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है.

वीडियो शेयर करते हुए छवि ने कैप्शन में लिखा, “सेट पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन मेरे बालों में आग लगना इन सब में सबसे ज्यादा डरावना लगा! मैंने भी गलती से इसे कैमरे में कैद कर लिया! व्लॉग अब लाइव है. अपने हाथों से आग बुझाकर बचाने के लिए करण वी ग्रोवर को भी धन्यवाद!” करण ग्रोवर ने भी छवि के वीडियो पर रिएक्शन दिया है और एक मजाकिया कमेंट किया है. वहीं पूजा गौर और अन्य कई सितारों ने भी छवि के वीडियो पर कमेंट करते हुए रिएक्ट किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *