नई दिल्ली। संसद की सुरक्षा में सेंध की घटना पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा संसद सुरक्षा में हुई चूक के पीछे सबसे बड़ा कारण बेरोजगारी और महंगाई है।PM मोदी की नीतियों के कारण युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है।इस घटना के पीछे का कारण बेरोजगारी और मुद्रास्फीति है।
आपको बता दे की यह घटना 2001 के संसद पर आतंकवादी हमले की 22वीं बरसी पर एक बड़ी सुरक्षा चूक के कारण हुई। संसद परिसर में घुसे छह लोगों में से दाे ने बालकनी में बने दर्शक दीर्घा से लोकसभा कक्ष में छलांग लगा दी और जूते में छिपाकर लाए कनस्तर को दबाकर पीला धुआं छोड़ा, जो समूचे सदन में फैल गया। उन्होंने नारे भी लगाए, तभी दो सांसदों ने उन्हें दबाेेच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
