साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टी20 के लिए सूर्यकुमार, वनडे के लिए राहुल और टेस्ट के लिए रोहित होंगे कप्तान

स्पोर्ट्स

नई दिल्ली : साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. गुरुवार शाम को बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर टी20, वनडे और टेस्ट (तीनों फॉर्मेट) की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया है. गौरतलब है साउथ अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम तीन टी20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगी.

साउथ अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम के तीन अलग-अलग फॉर्मेट के लिए अलग-अलग कप्तान चुना गया है. टी20 के लिए सूर्यकुमार यादव को कमान सौंपी गई है, वहीं केएल राहुल वनडे और टेस्ट की कमान रोहित शर्मा को सौंपी गई है. इससे पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली ने बोर्ड से अनुरोध किया कि वो साउथ अफ्रीका दौरे पर टी20 और वनडे में नहीं खेलेंगे.

वनडे टीम में संजू सैमसन और युजवेंद्र चहल की वापसी हुई है, जबकि रजत पाटीदार, साई सुदर्शन टीम में नया चेहरा होंगे. युजवेंद्र चहल और संजू सैमसन को यह बड़ा मौका म‍िला है. वहीं शुभमन ग‍िल को साउथ अफ्रीका दौरे के लिए आराम दिया गया है. गिल के अलावा सूर्यकुमार यादव भी वनडे टीम से बाहर रखा गया है.

टेस्ट मैच में कप्तान रोह‍ित, उप-कप्तान बुमराह
टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा.

केएल राहुल बने वनडे टीम के कप्तान
टीम : ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल(विकेटकीपर/कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल , मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर.

सूर्या को मिली टी20 की कप्तानी, रवींद्र जडेजा उपकप्तान
टीम: यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उप-कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, दीपक चाहर.

इस तारीख को खेले जाएंगे मैच

10 दिसंबर पहला टी20, डरबन
12 दिसंबर, दूसरा टी20, पोर्ट एलिजाबेथ
14 दिसंबर, तीसरा टी20, जोहानिसबर्ग
17 दिसंबर, पहला वनडे, जोहानिसबर्ग
19 दिसंबर, दूसरा वनडे, पोर्ट एलिजाबेथ
21 दिसंबर, तीसरा वनडे, पार्ल
26 से 30 दिसंबर, पहला टेस्ट, सेंचुरियन
3 से 7 जनवरी, दूसरा टेस्ट, जोहानिसबर्ग

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *