अंजू के पाकिस्तान से लौटने पर ग्रामीणों ने गांव में घुसने पर लगाई पाबंदी, कही ये बड़ी बात

विदेश

ग्वालियर : पाकिस्तान में 5 महीने रहने के बाद अंजू मीणा अचानक भारत लौट आई है। अंजू का पाकिस्तानी पति नसरुल्ला उसे वाघा बॉर्डर छोड़ने आया था। इधर अंजू के भारत लौटने की खबर जैसे ही उसके गृह ग्राम टेकनपुर बौना पहुंची तो लोगों का गुस्सा भड़क उठा। लोगों ने गांव में अंजू की एंट्री पर पाबंदी लगा दी है और पहरा लगा दिया है।

अंजू के भारत लौटने के सवाल पर अंजू मीणा के पिता ने नाराजगी जाहिर की। गांव के सरपंच रवि सिंह ने कहा कि अंजू मीणा को किसी भी कीमत पर गांव में एंट्री नहीं करने देंगे। अंजू का कृत्य गांव को शर्मनाक करने वाला है। उसने गांव का नाम बदनाम कर दिया है। अब हम उसको गांव में घुसने नहीं देंगे।बता दें कि भारत की अंजू करीब 5 महीने बाद पाकिस्तान से भारत लौट आई है।

नसरुल्ला ने खुलासा किया है कि अंजू अपने बच्चों से मिलने के भारत लौटी है और जल्द ही वापस पाकिस्तान आ जाएगी। अंजू इसी साल जुलाई महीने में वीजा लेकर पाकिस्तान गई थी और उसने वहीं पर नसरुल्ला से निकाह कर लिया था। अंजू ने इस्घ्लाम धर्म अपना लिया और उसका नाम फातिमा रख दिया गया था। अंजू के भारत लौटने पर अब उनके भारतीय पति अरविंद के साथ विवाद बढ़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *