नोएडा : उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुआ छठ महापर्व

उत्तर प्रदेश कानपूर गोरखपुर राज्य लखनऊ वाराणसी शहर

नोएडा। उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ सोमवार को छठ महापर्व खत्म हो गया। चार दिन चले इस पर्व के दौरान जगह-जगह पर छठ पूजा का आयोजन किया गया था। सोमवार को अंतिम दिन प्रातः काल उगते सूर्य को जल दिया जाता है। इसी के साथ छठ पर्व का समापन होता है।

छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। इसके बाद दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन संध्या अर्घ्य और चौथे दिन को ऊषा अर्घ्य के नाम से जाना जाता है। छठ का पर्व बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।

छठ का व्रत संतान की लंबी उम्र और परिवार और समाज में खुशहाली और शांति हो, इसलिए रखा जाता है। नोएडा में भी जगह-जगह छठ पर्व का आयोजन किया गया। नोएडा स्टेडियम में एक कृत्रिम तालाब बनाया गया था, जहां पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और छठ पूजा के अंतिम दिन सभी ने उगते सूरज को अर्घ्य दिया।

हजारों की संख्या में महिलाएं अपने परिवार जनों के साथ उगते सूर्य को अर्घ्य देने पहुंची थी। भीड़ को देखते हुए शांति व्यवस्था के लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। कई जगह पर रूट डायवर्जन भी किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *