आगामी वर्ष के अन्त तक शुरू होगी ‘ब्रह्मास्त्र 2’, पूरी हो चुकी है स्क्रिप्ट

मनोरंजन

रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर चर्चा में हैं। फैंस बेसब्री से उनकी आगामी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच रणबीर कपूर ने एक और फिल्म के बारे में घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि साल 2022 में आई उनकी और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का दूसरा पार्ट भी आने वाला है और इसकी स्क्रिप्ट तैयार है।

जूम इंटरेक्शन में एक्टर ने अपनी इस बहुचर्चित फिल्म के दूसरे पार्ट के बारे में बताया है। रणबीर ने रिवील कर दिया है कि ‘ब्रह्मास्त्र 2’ की स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है और फिल्म की शूटिंग अगले साल के अंत में शुरू होने की संभावना है। फिलहाल फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी ‘वार 2’ पर काम कर रहे हैं और इसकी शूटिंग खत्म होते ही ‘ब्रह्मास्त्र 2’ की शूटिंग भी शुरू होगी।

ज्ञातव्य है कि ‘ब्रह्मास्त्र’ के पहले पार्ट को काफी पसंद किया गया था, लेकिन इसी के साथ इसके डायलॉग्स का काफी मजाक भी उड़ाया गया था। रणबीर ने बताया कि पार्ट टू में निर्माताओं ने दर्शकों की आलोचना को गंभीरता से लेते हुए पूरी कोशिश की है कि इस बार वो गलतियां दोहराई न जाएं।

फैंस के साथ बातचीत करते हुए रणबीर ने कहा, “ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 लिखने मुश्किल है। हम हर समय इस पर काम कर रहे हैं।’ अभी पिछले हफ्ते ही अयान ने मुझे फिल्म सुनाई थी और इस बार वह पार्ट 1 से 10 गुना ज्यादा बेहतर सोच रहा है। उसका आइडिया, सोच और किरदार। अभी वह ‘वॉर 2’ पर काम कर रहा है तो ‘वॉर 2’ को अगले साल के मिड तक पूरा करने का प्लान है और हम अगले साल के अंत तक या 2025 की शुरुआत तक शूटिंग शुरू करेंगे।”

“लेकिन निश्चित रूप से फिल्म पर पहले से ही काफी काम हो रहा है। हमने समझा कि फिल्म की किस तरह की आलोचना हुई, क्या काम आया और क्या नहीं। इसलिए हमने शिव और ईशा की केमिस्ट्री पर हुई बातचीत और टिप्पणियों, सब कुछ पर विचार किया है। बहुत सारी आलोचनाएं रचनात्मक थीं और हमने इसे समझने और उससे आगे का कुछ करने की कोशिश कर रहे हैं।”

‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन’ ने व्यावसायिक सफलता हासिल की, इसे आलोचकों से मिश्रित समीक्षाएँ मिलीं। फिल्म में रणबीर कपूर ने शिव की भूमिका निभाई थी, जबकि आलिया भट्ट ने ईशा का किरदार निभाया था। अयान मुखर्जी ने करण जौहर, अपूर्व मेहता और नमित मल्होत्रा​​के साथ फिल्म का निर्देशन और सह-निर्माण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *