Asian Games 2023 : भारत ने एशियन गेम्स 100 मेडल जीतकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई

स्पोर्ट्स

नई दिल्ली : भारत ने पहली बार एशियन गेम्स 2023 में 100 मेडल जीतने के साथ इतिहास रच दिया है. भारतीय महिला कबड्डी टीम ने गोल्ड मेडल जीतकर भारत को 100वां पदक दिलाया. शनिवार को भारतीय खिलाड़ी अब तक 5 मेडल जीत चुके हैं. इसमें 3 गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज शामिल है. 2 गोल्ड सहित 4 मेडल आर्चरी में आए हैं.

इससे पहले 2018 में भारत ने सबसे ज्यादा 70 मेडल जीते थे. शुक्रवार को भारत ने एक गोल्ड सहित 9 मेडल जीते. पुरुष हॉकी टीम ने गोल्ड जीता. इसके अलावा तीरंदाजी में एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मिला. ब्रिज में मेंस टीम ने सिल्वर तो सेपकटकरा में महिला टीम ने ब्रॉन्ज पर कब्जा किया. वहीं कुश्ती में 3 तो बैडमिंटन में एक ब्रॉन्ज मिला.

इसी क्रम में शनिवार को तीरंदाजी में 2 गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मिला. कंपाउंड महिला में ज्योति सुरेखा और ओजस ने गोल्ड जीता. अभिषेक वर्मा को सिल्वर मिला. वहीं अदिति स्वामी को ब्रॉन्ज मिला. भारत ने गेम्स में अब तक 25 गोल्ड, 35 सिल्वर और 40 ब्रॉन्ज मेडल जीता है. आज 3 पदक और पक्के हैं. कबड्डी में भारतीय पुरुष टीम गोल्ड के मैच में ईरान के खिलाफ उतरेगी. महिला टीम ने गोल्ड पर कब्जा कर लिया है.

बैडमिंटन में गोल्ड की उम्मीद
पुरुष क्रिकेट के फाइनल में भारत का सामना अफगानिस्तान से होना है. भारतीय टीम गोल्ड मेडल की दावेदार है. महिला टीम पहले ही गोल्ड पर कब्जा कर चुकी है. गेम्स के इतिहास में भारतीय क्रिकेट टीम पहली बार उतर रही है. इसके अलावा बैडमिंटन मेंस डबल्स के फाइनल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी दमखम दिखाएगी. गेम्स के इतिहास में पहली बार मेंस डबल्स के फाइनल में भारत पहुंचने में सफल रहा है. इसके अलावा रेसलिंग और महिला हॉकी में भी मेडल आने की उम्मीद है. हॉकी टीम ब्रॉन्ज के मुकाबले में जापान से भिड़ेगी.

पीएम मोदी ने खिलाड़ियों को दी बधाई एशियन गेम्स में भारत के पहली बार 100-पदक के आंकड़े को जितने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जाहिर की. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में भारतीय दल को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी. उन्होंने लिखा, ‘एशियाई खेलों में भारत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि! भारत के लोग इस बात से रोमांचित हैं कि हम 100 पदकों की उल्लेखनीय उपलब्धि तक पहुंच गए हैं. मैं अपने अभूतपूर्व एथलीटों को हार्दिक बधाई देता हूं, जिनके प्रयासों से भारत को यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है. प्रत्येक विस्मयकारी प्रदर्शन ने इतिहास रचा है और हमारे दिलों को गर्व से भर दिया है. मैं 10 तारीख को हमारे एशियाई खेलों के दल की मेजबानी करने और हमारे एथलीटों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *