घाना में अज्ञात बंदूकधारियों ने बसों पर की गोलीबारी, 9 की मौत

विदेश

अकरा। पश्चिम अफ्रीकी देश घाना के ऊपरी पूर्व क्षेत्र में बसों पर अज्ञात बंदूकधारियों के एक समूह की गोलीबारी में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पुसिगा के जिला मुख्य कार्यकारी जुबेरू अब्दुलाई ने कहा कि लोगों पर उस समय हमला हुआ जब वे ऊपरी पूर्व क्षेत्र के एक अशांत शहरी समुदाय बावकू से पड़ोसी बुर्किना फासो के एक बाजार की ओर जा रहे थे।

अब्दुलाई ने कहा, “बावकू और उसके आसपास सशस्त्र हमलों के कारण व्यापारी पुलिस एस्कॉर्ट के साथ एक काफिले में थे, जब अज्ञात बंदूकधारियों ने अचानक पुसिगा के पास बसों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए।”

सुरक्षा सेवाओं ने त्वरित प्रतिक्रिया दी और सुरक्षा कड़ी करते हुए हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *