वाराणसी : क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखने के बाद एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

यह सब्जी शुगर के मरीजों के लिए किसी दवा से कम नहीं है। करेला खाने के कई लाभ हैं। यह शरीर को बीमारियों से बचाने में अहम भूमिका निभाता है। तो चलिए जानते हैं करेले खाने के अनगिनत फायदे।

शुगर के मरीजों के लिए रामबाण

करेला में औषधीय गुण पाए जाते हैं। जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, उनके लिए करेला किसी वरदान से कम नहीं है। यह प्राकृतिक रूप से रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में मदद करता है।

दिल को स्वस्थ रखता है

करेला में पोटैशियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। इसके अलावा इसमें मौजूद पोटैशियम हाई ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में मदद करता है।

पाचन को दुरुस्त करे

आयुर्वेद में करेले का उपयोग पाचन संबंधी समस्या को कम करने के लिए औषधि के रूप में किया जाता है। यह आंत के स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देता है।

इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है

करेले में विटामिन-सी पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। जिससे आप कई तरह के संक्रमण से बच सकते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद

करेला विटामिन-ए का समृद्ध स्रोत है, जो आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 सितंबर को वाराणसी के एकदिवसीय दौरे पर 450 करोड़ रुपये की लागत से गंजारी में बनाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही वाराणसी समेत अन्य जिलों में तैयार 14 अटल आवासीय विद्यालयों का लोकार्पण करेंगे।

प्रधानमंत्री गंजारी में वाराणसी क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखने के बाद एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस दौरान उनके साथ मंच पर सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, कपिल देव, गुंडप्पा विश्वनाथ समेत कई दिग्गज क्रिकेट सितारे भी उपस्थित रहेंगे।

पीएम मोदी 23 को करीब 12:30 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर से गंजारी पहुंचेंगे। बीसीसीआइ अध्यक्ष रोजर बिन्नी, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, सचिव जय शाह, उप्र क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष निधिपति सिंघानिया और निदेशक युद्धवीर सिंह की उपस्थिति में रिमोट दबाकर वाराणसी क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह जनसभा को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी इसके बाद हेलीकाप्टर से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय आएंगे और सड़क मार्ग से रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर, सिगरा पहुंचेंगे। वहां प्रदेश के 14 अटल आवासीय विद्यालयों का उद्घाटन करेंगे। वह वाराणसी के करसड़ा के अटल आवासीय विद्यालय के कुछ बच्चों से वर्चुअल संवाद भी करेंगे।

पीएम मोदी के समक्ष काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के जिला स्तरीय प्रतिभागी अपनी प्रस्तुति देंगे। प्रधानमंत्री जनपदस्तरीय विजेताओं को सर्टिफिकेट प्रदान करेंगे और सांसद खेल प्रतियोगिता काशी-2023 का पोर्टल लांच करेंगे।

प्रधानमंत्री उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे।

मंच पर रहेंगे ये दिग्गज क्रिकेटर

सचिन तेंदुलक

सुनील गावस्कर

कपिल देव

गुंडप्पा विश्वनाथ

रवि शास्त्री

दिलीप वेंगसरकर

मदन लाल

करसन घावरी

गोपाल शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *