यूपी : विजिलेंस ने दो टीटीई को 11 बोतल शराब और 1.28 लाख कैश के साथ पकड़ा, DRM ने किया सस्पेंड

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में विजिलेंस की टीम ने छापेमारी कर दो टीटीई के पास से शराब की बोतलें और कैश बरामद किया है. शराब की बोतलें और कैश कहां से आया है. इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है और टीटीई को भी पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया. लेकिन देर शाम खबर मिली डीआरएम ने दोनों टीटीई को सस्पेंड कर दिया.

बता दें कि सस्पेंड टीटीई में आरके यादव और राम लखन शामिल हैं. दोनों की ड्यूटी प्रयागराज एक्सप्रेस में थी. विजिलेंस टीम की रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी. रेलवे सीपीआरओ के मुताबिक, दोनों टीटीई के खिलाफ डीआरएम की तरफ से निलंबन की कार्रवाई की गई है. इसके बाद आगे की कार्रवाई विजिलेंस क्या की रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी.

दिल्ली से प्रयागराज आने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में टीटीई के खिलाफ कई शिकायतें मिली थीं. जिसके बाद विजिलेंस की टीम दिल्ली से साथ-साथ चलकर उनकी हर गतिविधि पर नजर रख रही थी. इस बीच विजिलेंस मौके पर टीटीई के पास शराब और कैश की भनक लगी. जैसे ही ट्रेन प्रयागराज पहुंची तो दोनों टीटीई को पकड़ लिया और उनके बैग की तलाशी ली. मौके से टीटीई के बैग से 1 लाख 28 हजार रुपये कैश मिले और 11 शराब की बोतलें भी बरामद हुईं.

टीटीई पर लगे ये गंभीर आरोप
टीटीई के खिलाफ आरोप है कि वो यात्रियों की डिमांड पर उनको महंगे दामों में शराब उपलब्ध कराते थे. विजिलेंस की टीम दिल्ली से ही दोनों के पीछे लगी थी. फिलहाल दोनों टीटीई को सस्पेंड कर दिया गया है. अब उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *