मुंबई। उद्योगपति रतन टाटा से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुलाकात की है। उद्योगपति रतन टाटा को उनके आवास पर उद्योग रत्न पुरस्कार से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री अजीत पवार और देवेंद्र फड़नवीस ने सम्मानित किया। वह अपने खराब स्वास्थ्य के कारण कल पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं होंगे।
