हरियाणा के नूंह में शांति बहाली के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम: गृह मंत्री अनिल विज

देश राज्य

नूंह। हरियाणा के नूंह में दो गुटों के बीच झड़प हुई। खबरों की मानें तो नूंह में ब्रजमंडल यात्रा नगर मंदिर से जैसे ही चली तो खेडला गांव के पास यात्रा पर पथराव हो गया, जिसके बाद दोनों तरफ से लोग भड़क गए। उन्होंने गाड़ियों में आग लगा दी और जमकर तोड़फोड़ की। कई लोग इस घटना में घायल भी हुए हैं। हालांकि,अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कुल कितने लोग घायल हुए है।
दो गुटों में हुए टकराव के बाद तीन दर्जन से ज्यादा गाड़ियों को आग लगा दी गई। पुलिस पर भी पथराव किया गया।

बृजमंडल यात्रा मे जमकर बवाल हुआ है। इस यात्रा मे नासिर व जुनैद की हत्या का आरोपी मोनू मानेसर ने भी शामिल होने का ऐलान किया था। भीड़ में बहुत से लोगों के हाथ मे कट्टे व तलवार भी दिख रहे थे। लोग सड़कों पर हथियार लिए घूम रहे है।
ब्रजमंडल यात्रा नूंह के नल्हड़ शिव मंदिर से फिरोजपुर-झिरका की तरफ रवाना हुई थी। जैसे ही यात्रा तिरंगा पार्क के पास पहुंची, वहां एक समूह के लोग पहले से जमा थे। आमने-सामने आते ही दोनों पक्षों में तकरार हो गई और देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया।

नूंह जिले में 2 अगस्त तक इंटरनेट सेवाएं बंदः

नूंह जिले में साम्प्रदायिक तनाव को देखते हुए सरकार ने सोमवार शाम 4 बजे से 2 अगस्त रात 12 तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। इस संबंध में हरियाणा के गृह सचिव टीवीएसएन प्रसाद द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। इन आदेशों में कहा गया है कि नूंह में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सांप्रदायिक तनाव पैदा किया गया है। ताकि असामाजिक तत्व भड़काऊ सामग्री और झूठी अफवाहों को फैलाकर इंटरनेट सेवाओं का दुरूपयोग न कर सकें। व्हाट्सएप, फेसबुक ट्विटर जैसे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से गलत सूचना और अफवाहों के प्रसार को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। गृह सचिव के अनुसार इस दौरान मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, सभी एसएमएस सेवाएं (थोक एसआरवीएमएस और बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) और सभी डोंगल सेवाओं को निलंबित किया गया है। केवल वॉयस कॉल चालू रहेंगी।

हरियाणा के नूंह में शांति बहाली के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम: अनिल विज

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने सोमवार को कहा कि संप्रदायिक तनाव वाले नूंह इलाके में शांति बहाल करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि कोई अप्रिय घटना न हो यह सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा पुलिस की भारी तैनाती के अलावा अर्धसैनिक बल की कंपनियां भी तैनात की जा रही हैं।

विज ने मीडिया को बताया, “वहां पर्याप्त बल तैनात किए जा रहे हैं। हमने केंद्र से भी बात की है। हम शांति बहाल करने की कोशिश कर रहे हैं। मेवात क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है।”

तनावग्रस्‍त इलाकों में अर्धसैनिक बल की तीन कंपनियां भेजी गई हैं।

नूंह पुलिस ने सोमवार रात 8.30 बजे दोनों समुदायों के सदस्यों के साथ एक शांति बैठक आयोजित करने का भी फैसला किया है।

नूंह जिले में एक धार्मिक जुलूस के दौरान कुछ उपद्रवियों द्वारा पथराव करने और कारों में आग लगाने के बाद झड़पें हुईं।

पुलिस ने कहा कि धार्मिक जुलूस ‘बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा’, जिसे भाजपा जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने गुरुग्राम के सिविल लाइन्स से हरी झंडी दिखाई थी, को नूंह में खेड़ला मोड़ के पास पुरुषों के एक समूह ने रोक दिया।

जिले में सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी गई है।

सरकार ने नूंह में 2 अगस्त तक मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को भी निलंबित कर दिया है। मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप, फेसबुक ट्विटर जैसे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से गलत सूचना और अफवाहों के प्रसार को रोकने के लिए यह आदेश जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *