तमिल रॉकर्स समेत इन वेबसाइट पर लीक हुई आलिया-रणवीर की फिल्म

मनोरंजन

बॉलीवड के स्टार एक्टर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की मोस्ट अवेडेट फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। जब इस मूवी का ट्रेलर सामने आया था तब ही से फिल्म का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस बीच रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म HD क्वालिटी में इंटरनेट पर लीक हो गई है। गौरतलब है कि इस साल बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में लीक हुई है। इस लिस्ट में शाहरुख खान की पठान का नाम भी शामिल है। जहां लीक होने से कई मूवी प्रभावित हुई तो वहीं कुछ फिल्मों पर इसका खास असर देखने को नहीं मिला है। इस बार आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के मेकर्स को झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म फिल्मीवैप, तमिल रॉकर्स जैसे वेबसाइट पर एचडी क्वालिटी में फ्री में उपलब्ध है। अब देखना ये है कि लीक होने से आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म पर क्या असर पड़ता है। प्रदर्शन के बाद मिल रहा बेहतरीन रेस्पॉन्स

बताते चलें कि आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को अब तक काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में आलिया-रणवीर के अलावा धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी नजर आ रहे हैं। देखने वालों को सभी का अभिनय पसन्द आ रहा है। ऐसे में दर्शकों का यह मानना है किह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट होगी। वैसे भी रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। इससे पहले दोनों गली ब्यॉज में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *