भारतीय क्षितिज पर प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

भारतीय क्षितिज पर प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। माह मई, 1999 से जुलाई, 1999 तक तीन माह चले भारत और पाकिस्तान के बीच हुये कारगिल युद्ध में विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद सैनिकों ने अपने अद्भुत शौर्य एवं पराक्रम से आपरेशन विजय की शुरूआत कर पाकिस्तानी सेना को खदेड़ने में सफल हुए और कारगिल की पहाड़ियों को पाकिस्तानी सेना के चंगुल से 26 जुलाई, 1999 को पूरी तरह छुड़ा लिया। कारगिल विजय के बाद इस दिन को (26 जुलाई) तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व० अटल बिहारी बाजपेई के द्वारा विजय दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की गयी।

उक्त अवसर पर डॉ० सृष्टि धवन, निदेशक, राज्य संग्रहालय, लखनऊ द्वारा कारगिल युद्ध में मातृ भूमि की आन बान शान की रक्षा हेतु शहीद हुए जवानों की स्मृति एवं सम्मान में तथा संग्रहालय की कलाकृतियों पर आधारित अस्त्र-शस्त्र एवं कारगिल विजय दिवस स्मृति विषयक छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन कराया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि विंग कमाण्डर प्रवीण कुमार, कमाण्डिंग ऑफिसर, ए०एफ०एल०ई० (एल०डी०) द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में कारगिल विजय में शहीद हुये सैनिकों के छायाचित्रों तथा शौर्यगाथा के साथ ही राज्य संग्रहालय, लखनऊ के अस्त्र-शस्त्र अनुभाग में संग्रहीत अस्त्र-शस्त्रों के छायाचित्रों को भी प्रदर्शित किया गया है। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिये कारगिल विजय दिवस पर कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निर्णायक की भूमिका में श्री शेखर त्रिपाठी, राष्ट्रीय कवि एवं गीतकार द्वारा प्रतिभागियों का चयन प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के लिये चयनित किया गया। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में शिखा प्रजापति एवं आरूषि शुक्ला को प्रथम पुरस्कार, निष्ठा यादव को द्वितीय जावेरिया एवं उमम नूर बानों को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में साक्षी दुबे को प्रथम, प्राची यादव को द्वितीय तथा काजल अवस्थी को तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
उक्त कार्यक्रम का संचालन डॉ० मीनाक्षी खेमका, सहायक निदेशक द्वारा किया गया तथा उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ0 विनय कुमार सिंह, श्री राधे लाल, डॉ० अनिता चौरसिया, श्री धनन्जय कुमार राय, श्री महावीर सिंह चौहान, श्री प्रमोद कुमार, श्री शशि कला राय, डॉ० मनोजनी देवी, श्री गौरव कुमार, श्री शारदा प्रसाद, श्री राहुल सैनी, श्री बृजेश यादव, श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव, श्रीमती गायत्री गुप्ता आदि ने सहयोग प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *