45 दिन के अंदर मिलेगा सहारा में फंसा पैसा – अमित शाह

देश

सहारा सहकारी समितियों में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए एक बड़ी खबर है। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को ‘सहारा रिफंड पोर्टल’ लॉन्च किया है। इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के जरिए सहारा में निवेश करने वाले निवेशकों के बैंक खाते में पैसे वापस चले जाएंगे।

अमित शाह ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य है कि करीब 1 करोड़ 7 लाख निवेशकों को पोर्टल के जरिए उनके बैंक खातों में पूरी राशि लौटाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर ऐसे 4 करोड़ निवेशक हैं, जिन्हें प्रथम दृष्टि में 10 हजार रुपये दी जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि जिन निवेशकों ने अपनी पूरी जिंदगी की कमाई को निवेश किया है। उनके पैसे नहीं डूबेंगे। उन्हें पूरी ईमानदारी से सारे रुपये वापस किए जाएंगे। लेकिन जिन निवेशकों ने सहारा समूह में निवेश नहीं किया है। उन्हें पैसे नहीं दिए जाएंगे।

पोर्टल को कैसे उपयोग किया जाए? इसके बारे में बताते हुए अमित शाह ने कहा कि सहारा निवेशकों के लिए ‘CRCS सहारा रिफंड पोर्टल’ को लॉन्च किया गया है। इस पर निवेशकों को सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।

क्या है प्रक्रिया और अनिवार्य शर्तें

CRCS सहारा रिफंड पोर्टल’ पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
एक्टिव मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए
बैंक खाते से आधार-पैन कार्ड लिंक होना चाहिए
ऑफलाइन फॉर्म डाउनलोड करना होगा।
फॉर्म को भर के स्कैन करके पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
45 दिनों के अंदर खाते में पैसे आ जाएंगे।
पोर्टल के जरिए छोटे निवेशकों को भी लाभ मिलेगा।
करीब ढाई करोड़ लोगों को अपना पैसा वापिस मिलेगा।
इस लिंक पर सीधे क्लिक कर के करें आवेदन
पूरी प्रक्रिया के लिए कैसे आवेदन करना है? यहां क्लिक कर के देखें वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *