सिद्धार्थनगर l जिले के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के कोरीडिहा गांव में गुलाब जामुन खाने से 23 बच्चे बीमार हो गए।फूड पोजिविंग के हुए सभी शिकार।
गांव के ही दीन दयाल के घर बना था गुलाब जामुन।
सीएचसी शोहरतगढ़ में सभी का चल रहा है इलाजl घटना से स्वास्थ्य महकमें के लोगों में मचा हड़कंप l
रोजगार मेला का आयोजन 27 को
सिद्धार्थनगर। जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा आगामी 27 जुलाई को दिन में 10 बजे से रोजगार मेला का आयोजन खैर टेक्निकल सेंटर बनगवां बरई डुमरियागंज में किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी सिद्धार्थनगर मिथिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के उद्देश्य इस मेले का आयोजन किया गया है। रजिस्ट्रेशन व अन्य प्रक्रिया के बाद बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराया जाएगा।
