लखनऊ में उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में विजयी समस्त पसमांदा जनप्रतिनिधियों के सम्मान में दिनांक 17 जुलई, 2023 को आयोजित पसमांदा जनचेतना सम्मेलन में संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा पसमांदा समाज के हित में प्रस्ताव पास कर भारत सरकार से उ0प्र0 सरकार में राज्यमंत्री माननीय दानिश आजाद अंसारी के माध्यम से निम्नलिखित मांगों हेतु, मांग पत्र प्रस्तुत किया जा रहा है।
1. बिहार की तर्ज पर कर्पूरी ठाकुर फार्मूला लागू कर ओबीसी आरक्षण में केन्द्र व राज्य स्तर पर पूरे भारत में वर्गीकरण कर पिछड़ा / अति पिछड़ा आरक्षण लागू किया जाये ।
2. पसमांदा समाज के जातीय एवं धार्मिक आधार पर हो रहे उत्पीड़न को रोकने के लिये राष्ट्रीय स्तर पर पसमांदा आयोग का गठन किया जाये ।
3. संविधान के अनुच्छेद-341 पर लगे धार्मिक प्रतिबन्ध पर विचार करते हुए दलित मुसलमानों के साथ न्याय किया जाये।
4. बुनकरों की दयनीय आर्थिक स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश में
बिहारी बुनकर फ्लैट योजना के अन्तर्गत निर्धारित विद्युत दरों को आधा किया लागू अटल जाये और पॉवर लूम परिसर में 10 प्रतिशत अतिरिक्त चार्ज को बढ़ाकर 20 प्रतिशत करते हुए घरेलू कनेक्शन से मुक्त रखा जाये। जबकि अभी तक शहरी
क्षेत्र में 130 रूपये प्रति किलोवाट व ग्रामीण क्षेत्र में 75 रूपये प्रति किलोवाट की दर से विद्युत दर लागू था।
5. केन्द्र व राज्य सरकारों द्वारा अल्पसंख्यक कल्याण के लिये आवंटित बजट में पसमांदा समाज की आबादी के अनुपात में बजट आरक्षित किया जाये।
6. केन्द्र व राज्य सरकारों द्वारा संचालित अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थानों में पसमांदा समाज के लिये कोटा आरक्षित किया जाये ।
7. पसमांदा समाज के रोजमर्रा की समस्याओं के निस्तारण के लिये सभी नगर निकायों में नामित होने वाले सभासदों में पसमांदा को उचित हिस्सेदारी दी जाये एवं ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी वैकल्पिक व्यवस्था की जाये।
8. स्पेशल कम्पोनेन्ट प्लान में पसमांदा तथा बुनकर हस्तशिल्पियों व्यवसायिक कामगार को भी शामिल किया जाये ।
9. उत्तर प्रदेश सरकार में इकलौते पसमांदा राज्यमंत्री माननीय दानिश आजाद अंसारी जी को कैबिनेट मंत्री बनाया जाये एवं अपना दल (एस) के इकलौते पसमांदा विधायक माननीय शफीक अंसारी जी को उ0प्र0 मंत्रिमंडल में शामिल किया जाये।
