दिग्गज अभिनेता और निर्देशक रविंद्र महाजनी का निधन, कमरे से मिला शव

मनोरंजन

मुंबई : हिंदी और मराठी फिल्मों के जाने माने अभिनेता रविंद्र महाजनी का निधन हो गया है. रविंद्र 77 साल के थे और उन्होंने पुणे स्थित तालेगांव दाभाड़े इलाके के अपने आवास पर अंतिम सांस ली. इंडस्ट्री में महाजनी को उनके आकर्षक लुक के कारण मराठी फिल्म उद्योग जगत का विनोद खन्ना कहा जाता था.

अभिनेता महाजनी कुछ समय से अस्थमा और सांस संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे. वह पुणे के तलेगांव दाभाडे इलाके में किराये पर रहते थे. पड़ोसियों ने एकाकी जीवन जी रहे महाजनी के आवास से शुक्रवार रात दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी.

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो वह हैरान रह गई. पुलिस शव को कब्जे में ले लिया है. पुलिस के मुताबिक अभिनेता की मौत दो से तीन दिन पहले हुई होगी. क्योंकि जिस तरह से बॉडी बदबू मार रही है. उससे यही लगता है कि शव दो-तीन पुराना हो चुका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *