पटना लाठीचार्ज : रघुवर दास और मनोज तिवारी सहित चार भाजपा नेता करेंगे जांच

बिहार राज्य

नई दिल्ली। पटना में गुरुवार को बिहार पुलिस द्वारा भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर किए गए लाठीचार्ज की जांच के लिए भाजपा ने अपने चार नेताओं की एक उच्चस्तरीय समिति को पटना भेजने का फैसला किया है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को समिति का संयोजक बनाया गया है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी, विष्णु दयाल राम और सुनीता दुग्गल को इस जांच समिति का सदस्य बनाया गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने पार्टी अध्यक्ष के फैसले को लेकर बयान जारी कर कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पटना में 13 जुलाई को पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर हुई पुलिस प्रशासन की बबर्रता एवं राज्य सरकार के तानाशाही रवैये की धोर निंदा की है तथा पुलिस लाठीचार्ज में मारे गये पार्टी कार्यकर्ता विजय सिंह की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

पुलिस द्वारा किये गये इस लाठीचार्ज में कई वरिष्ठ नेता एवं पार्टी के कार्यकर्ता घायल हुए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस संबंध में एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया है। जांच समिति का संयोजक पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को बनाया गया है। सांसद मनोज तिवारी, विष्णु दयाल राम और सुनीता दुग्गल को इस जांच समिति में शामिल किया गया है।

अरुण सिंह ने आगे बताया कि यह जांच समिति शीघ्र ही पटना का दौरा करेगी और घटना की रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *