दिल्ली : यमुना का रौद्र रूप, घरों, दुकानों में घुसा पानी, निचले इलाकों में स्कूल बंद, अलर्ट पर दिल्ली

देश

नई दिल्ली : दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ जाने के बाद गुरुवार यहां बाढ़ का अत्यधिक बढ़ गया है. दिल्ली के हालात इस समय बेहद ख़राब है. रात में यमुना नदी का जलस्तर और अधिक बढ़ जाने से निचले इलाकों में भारी जलजमाव हो गया है. जिसके चलते सड़कों और घरों में बाढ़ जैसे हालात दिखाई दे रहे हैं.

राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर गुरुवार सुबह 7:00 बजे 208.46 मीटर था. इससे पहले यमुना का जलस्तर सुबह 5 बजे तक पल्ला गांव के आसपास के इलाके में 212.70 मीटर तक पहुंच गया है. वहीं दिल्ली रेल ब्रिज पर सुबह 6 बजे यमुना का जलस्तर 208.41 तक जा पहुंचा है. अब वर्तमान में इसका जलस्तर खतरे के स्तर से 3 मीटर ऊपर है. बारिश और हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से लगातार छोड़े जा रहे पानी से यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है.

हालांकि बुधवार रात 11 बजे यमुना का जलस्तर बढ़कर 208.08 मीटर हो गया था. इससे पहले साल 1978 में यमुना का जलस्तर 207.49 मीटर तक पहुंचा गया था, जिसके चलते दिल्ली में बाढ़ आ गई थी. आज 45 साल बाद फिर दिल्ली बाढ़ जैसे हालात दिखाई दे रहे हैं.

यमुना में बढ़े जलस्तर के कारण यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन में जाने का रास्ता बंद हो चुका है. दिल्ली मेट्रो ने ट्वीट कर कहा है कि वर्तमान में यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पानी के चलते उपलब्ध नहीं है. कृपया अपनी यात्रा को प्लान करते समय वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि यमुना बैंक स्टेशन पर फिलहाल इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध है.

बारिश के चलते दिल्ली के विभिन्न इलाकों में ट्रैफिक जाम का भी संकट पैदा हो गया है. शास्त्री पार्क इलाके में लोगों को घंटों जाम का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने अपील की है कि जिन इलाकों में पानी भर रहा है, वहां पर सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है.

आज यहां बंद रहेंगे स्कूल
दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति के कारण निचले इलाकों में स्कूल 13 जुलाई को बंद रहेंगे. शिक्षा विभाग ने कहा कि सिविल लाइंस जोन के निचले इलाकों में 10 स्कूल, शहादरा (दक्षिण) जोन में 6 स्कूलों और शहादरा (उत्तर) जोन में एक स्कूल बंद रखने का फैसला किया गया है. इन स्कूलों के छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित की जाएंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *