यूएस में शूट के दौरान शाहरुख खान को लगी चोट, घर लौटे

मनोरंजन

नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान से जुड़ी एक शॉकिंग खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि शाहरुख खान का यूएस के लॉस एंजिलिस में एक्सीडेंट हो गया है, जिसके बाद शाहरुख को तत्काल अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है. आइए जानते हैं शाहरुख खान का एक्सिडेंट कैसे हुआ?

जानकारी के मुताबिक शाहरुख लॉस एंजिलिस में अपने प्रोजेक्ट के लिए शूटिंग कर रहे थे, इसी दौरान उनके नाक पर चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. हालांकि चोट ज्यादा गंभीर नहीं हैं. शाहरुख खान और उनकी टीम की ओर से फिलहाल कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं की गई है.

मन्नत लौटे शाहरुख
रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान मन्नत लौट आए हैं. दरअसल, चोट लगने के बाद उनकी नाक से खून बहने लगा था. चोट गंभीर नहीं होने के चलते शाहरुख अपने घर वापस लौट आये हैं और अपने आपको रिकवर कर रहे हैं. डॉक्टर्स ने उनकी टीम को बताया कि घबराने की कोई बात नहीं है. एक्सीडेंट के बाद किंग खान को उनकी नाक पर बैंडेज के साथ स्पॉट किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *