नागपुर से पुणे जा रही बस रास्ते में ही दुर्घटना का हुयी शिकार, 26 यात्रियों की मौत

देश

महाराष्ट्र के बुलढ़ाणा जिले में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। बुलढाणा में एक बस में आग लगने से 26 यात्रियों की मौत हो गई। ये बस नागपुर से पुणे जा रही थी, रास्ते में ही दुर्घटना का शिकार हो गई।

घायलों का बुलढाणा सिविल अस्पताल में इलाज

पुलिस ने बताया कि निजी ट्रैवल्स की बस नागपुर से पुणे जा रही थी, तभी बुलढाणा जिले के सिंदखेडराजा के पास देर रात करीब 1.30 बजे वह डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराने के बाद बस में सवार 26 यात्रियों की जलकर मौत हो गई।

इसके साथ ही इस दुर्घटना में कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि घायलों का इलाज बुलढाणा सिविल अस्पताल में चल रहा है।

बस में 33 लोग थे सवार

बुलढाणा के एसपी सुनील कडासने ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस का टायर फट गया, जिससे वह एक खंभे और डिवाइडर से टकरा गई और उसमें आग लग गई। अधिकारी ने बताया कि बस में सवार 33 यात्रियों में से 26 की जलकर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बाकी आठ यात्रियों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। सभी सुरक्षित हैं।

सीएम ने की मुआवजे की घोषणा

इस हादसे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए, दुर्घटना में मरने वालों के लिए पांच लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।

कांग्रेस ने बस हादसे पर जताया दुख

कांग्रेस ने बस हादसे पर दुख जताया है। पार्टी ने ट्वीट कर कहा-

खद! महाराष्ट्र के बुलढाणा में बस हादसे में 25 लोगों की असमय मृत्यु हो गई। ये बेहद दुखद घटना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *