जापान : PM मोदी ने हिरोशिमा में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की

टॉप न्यूज़ देश

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिरोशिमा में जी 7 शिखर सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की।

इससे पहले आपको बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जापान के हिरोशिमा में महात्मा गांधी की एक आदम कद प्रतिमा का अनावरण करते हुए कहा कि शांति के गांधीवादी आदर्श दुनिया भर में गूंजते हैं और लाखों लोगों को ताकत देते हैं। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। हिरोशिमा में यह प्रतिमा एक बहुत महत्वपूर्ण संदेश देती है। शांति और सद्भाव के गांधीवादी आदर्श विश्व स्तर पर गूंजते हैं और लाखों लोगों को ताकत देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *