अखिलेश 22 को कन्नौज दौरे पर, लोकसभा चुनाव को लेकर करेंगे मंथन

उत्तर प्रदेश कानपूर गोरखपुर राज्य लखनऊ वाराणसी शहर

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 22 मई को कन्नौज जाएंगे. उनका ये दौरा नगर निकाय चुनाव और दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में मिली हार के नजरिये से देखा जा रहा है. बताया जा रहा अखिलेश यहां पहुंचेगे और चुनावों में मिली हार की समीक्षा करेंगे.

समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश में हाल ही में सम्पन्न हुए नगरीय निकाय चुनाव-2023 के साथ स्वार और छानबे विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा है. पार्टी काफी समय से विधानसभा समेत कई अन्य चुनावों में जीत से दूर होती जा रही है. लगातार मिल रही हार को देखते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव चिंतित हैं.

अखिलेश यादव अगले साल होने लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति कन्नौज में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. बैठक में अखिलेश आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के जीत के क्रम को रोकने के लिए सियासी रणनीति बना सकते हैं. इसमें कांग्रेस से गठबंधन को लेकर भी पार्टी नेताओं की राय लेने के साथ ही विचार विमर्श करेंगे.

एक दिन पूर्व मंगलवार को निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एक दिवसीय दौरे पर कन्नौज पहुंचे थे. मीडिया से बातचीत करते हुए उप्र नगरीय निकाय चुनाव और पिछले कुछ चुनावों में पार्टी को लगातार मिल रही हार को लेकर चिंता जाहिर की थी.

उन्होंने कहा था कि आगामी 22 मई को वह दोबारा कन्नौज पार्टी कार्यालय आएंगे और कार्यकर्ताओं की एक-एक बात सुनेंगे. हार की समीक्षा बैठक करेंगे. जिला स्तर पर पदाधिकारियों ने पार्टी अध्यक्ष की समीक्षा बैठक को लेकर तैयारियां शुरु कर दी है. नगर निकाय चुनाव में कन्नौज की तीन नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों में सपा के खाते में महज एक नगर पंचायत सीट तालग्राम जानू खान को जीत मिली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *