बिहार में प्रेमी, प्रेमिका का अधजला शव बरामद, ऑनर किलिंग की आशंका

बिहार राज्य

मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार की देर रात एक किशोर और किशोरी का अधजला शव बरामद किया है। बताया जाता है कि प्रेमी जोड़े की हत्या कर शव को छिपाने की नियत से जलाया जा रहा था।

पुलिस के मुताबिक, दोनों मृतक नाबालिग बताया जा रहा है। पुलिस के अधिकारी ने बताया घटना सुगौली थाना क्षेत्र के माली डुमरी गांव की है। प्रेमी युगल इसी गांव के रहने वाले थे। दोनों का शव सिकरहना नदी के किनारे जलाया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंचकर शवों को बरामद कर लिया है।

डीएसपी (सदर) आईपीएस राज ने बुधवार के बताया कि प्रथम दृष्टया ऑनर किलिंग का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

दोनो शव लगभग 75 प्रतिशत जलने की बात बतायी जा रही है। दोनो की हत्या गला रेतकर की गई है।

मृतक लड़के और लड़की की उम्र 15 साल के करीब बताई जा रही है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया लड़की के घर में ही दोनों की हत्या की बात सामने आई है। जांच के बाद ही पूरी बात स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मृतक लड़की की मां से पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *