Coronavirus Update in india : 24 घंटे में कोरोना के 10,542 नए केस, 38 मरीजों की मौत

टॉप न्यूज़ देश

नई दिल्ली : देश में कोरोना के नए मामलों में हर दिन बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. पिछले 24 घंटे के दौरान 10,542 नए केस सामने आए हैं. नए मामले सामने आने के साथ ही भारत में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4,48,45,401 हो गई. वहीं अभी 63,562 मरीजों का इलाज जारी है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण से 38 मरीजों की मौत के बाद अब तक कोरोना वायरस से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,31,190 हो गई. इनमें 11 ऐसे लोग शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से दम तोड़ने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में संक्रमण की दैनिक दर 4.39 प्रतिशत और वीकली दर 5.1 प्रतिशत है. देश में अभी 63,562 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.14 प्रतिशत है. आंकड़ों के अनुसार, भारत में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.67 प्रतिशत है. देश में अभी तक कुल 4,42,50,649 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है. स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220,66,27,758 खुराक लगाई जा चुकी हैं.

गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. चार मई 2021 को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार चले गए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *