यूपी में बढ़े कोरोना के मामले, सरकार अलर्ट, भीड़ भाड़ वाली जगहों पर बुजुर्ग व बच्चों न जाने की सलाह

उत्तर प्रदेश कानपूर गोरखपुर राज्य लखनऊ वाराणसी शहर

लखनऊ : देश में लगातार बढ़ रही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अलर्ट हो गई है. प्रदेश सरकार इसे लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं. राज्य सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक प्रदेश की सभी कोविड लैब को पूरी तरह से सक्रिय करने के निर्देश दिए गए हैं, कोरोना पॉजिटिव सैंपल पाए जाने पर उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग की जाएगी.

मास्क और सैनिटाइजर के इस्तेमाल की अपील
सरकार ने सभी इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर को तत्काल सक्रिय करने को कहा गया है . साथ ही विदेश से आने वाले लोगों पर विशेष निगरानी रखने को कहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर बुजुर्ग व बच्चों को भीड़ भाड़ वाली जगहों पर न जाने की सलाह दी गई है. साथ ही लोगों से सार्वजनिक स्थलों, कार्यालयों, बाजारो व अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क, सेनेटाइजर की व्यवस्था के साथ सोशल डिस्टेसिंग बनाए रखने की अपील की गई है.

चिकित्सकों व पैरामेडिकल कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई
कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन, दवा, जांच और रोस्टर के आधार पर चिकित्सकों व पैरामेडिकल कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है. जिन जिलों में ज्यादा रोगी हैं, वहां महानिदेशक व निदेशक स्तर के अधिकारियों की निगरानी में मॉक ड्रिल होगी. कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच अस्पताल में तैयारियों का जायजा लेने के लिए 10 और 11 अप्रैल को देशव्यापी मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा.

यूपी में कोरोना के 176 नए केस
यूपी में कोरोना संक्रमित 176 नए मरीज मिले हैं. सबसे ज्यादा 61 संक्रमित लखनऊ में मिले हैं. वहीं गौतमबुद्ध नगर में 31, गाजियाबाद में 26, अमरोहा में 9, ललितपुर में 6 व वाराणसी में 5 नए मरीज मिले हैं. इसके साथ ही कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 1,282 हो गए हैं. बीते 31 मार्च को 352 सक्रिय केस थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *