लखनऊ | अखिल वैश्य समाज राजाजीपुरम इकाई द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन दिनांक 9 अप्रैल 2023 को सरस्वती शिशु मंदिर टिकैत राय तालाब राजाजीपुरम लखनऊ में आयोजित किया गया l जिसमें संगठन के कार्यवाहक अध्यक्ष / महामंत्री श्री सी .एल .गुप्ता जी ने कहा कि सीमित की स्थापना स्वर्गीय श्री श्याम सुंदर गुप्ता जी ‘संस्थापक’ द्वारा वर्ष 1994 में किया गया था l तबसे हर वर्ष तहरी भोज, होली मिलन समारोह, व हरियाली तीज, तीनों त्यौहार निरंतर बड़े उत्साह उमंग व हर्षोल्लास से मनाया जाता रहा है l कार्यक्रम के संयोजक श्री राजेश गुप्ता जी ने बताया कि संगठन का उद्देश्य हमारे समाज के बच्चों में जो कला, कौशल, व प्रतिभा छिपी है इस मंच के माध्यम से उसे आगे बढ़ाना है और अब इस अलख को जगाए रखना जीवित बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है l समारोह की अध्यक्षता कर रहे श्री रमेश चंद्र गुप्ता जी ने कमेटी को ऊर्जा देने वाले तथा इसे पल्लवित एवं पोषित करने वाले समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया l कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष बी.के. अग्रवाल, वेद प्रकाश गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, बी.के गुप्ता, पूर्व महामंत्री अखिलेश जयसवाल तथा मीडिया प्रभारी शीतला प्रसाद उपस्थित रहे l राजाजीपुरम इकाई के संस्था अध्यक्ष प्रेमा गुप्ता, महिला मोर्चा की अग्रणी व नगर अध्यक्ष पुष्पा गुप्ता, पूर्व सभासद बीना गुप्ता, संगठन सचिव रीमा बाथम, रश्मि गुप्ता, पूजा अग्रवाल, पूनम वैश्य, सरिता देवी, कोमल गुप्ता, पार्वती जयसवाल, शिव कुमारी आदि मौजूद रही l सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागी बच्चों में महक अग्रहरि संस्थिता अग्रहरी,मधुप्रिया, शांभवी, अविष्का, अंशिका, राधिका, रोशनी, परी, यासी, इस्ता, यीशु, ऋत

